गीडा सेक्टर-28 में लगातार हो रही चोरी नहीं लिखा जाता FIR
गीडा सेक्टर-28 में लगातार हो रही चोरी नहीं लिखा जाता FIR
पीड़ितों ने CO खजनी से लगाई न्याय कि गुहार
अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा
गोरखपुर गीडा सेक्टर-28 में स्थित निर्माणाधीन प्लॉटों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और थाना खजनी पुलिस द्वारा FIR दर्ज न किए जाने को लेकर पीड़ितों ने क्षेत्राधिकारी खजनी को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ितों ने थाना प्रभारी पर शिकायतकर्ताओं को डराने-धमकाने और थाने से भगाने का भी आरोप लगाया है।
शिकायत में जय नारायण पांडेय और चंदन यादव ने बताया है कि दोनों घटनाओं में चोरी का तरीका और संदिग्ध मोटरसाइकिल की भूमिका समान है, जिससे एक ही गिरोह के संलिप्त होने की आशंका है।
प्लॉट P-90 पर चोरी
शिकायत के अनुसार, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 12 बजे जय नारायण पांडेय के प्लॉट संख्या P-90 पर तीन अज्ञात व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल से आए और प्लॉट से एक गैस सिलेंडर तथा मजदूरों को भुगतान के लिए रखे गए 20,000 रुपये चोरी कर फरार हो गए। घटना की रिकॉर्डिंग CCTV कैमरे में उपलब्ध है, जिसमें घटना से पहले संदिग्धों को प्लॉट की रेकी करते हुए भी देखा गया है। सूचना 112 नंबर पर दी गई थी।
प्लॉट P-58 पर दिनदहाड़े दो बार चोरी
दिनांक 07 नवंबर 2026 को चंदन यादव के प्लॉट संख्या P-58 पर दिन में लगभग 11:40 बजे पल्सर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने लोहे की रिंग चोरी की। इसके बाद शाम लगभग 6:15 बजे वही संदिग्ध व्यक्ति पुनः आए और कटी हुई सरिया चोरी कर भागने लगे।पीड़ित और स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर उनकी पल्सर मोटरसाइकिल गिर गई और वे मोटरसाइकिल छोड़कर खेत की तरफ फरार हो गए। मोटरसाइकिल का नंबर UP-50 DD 9485 बताया गया है। दोनों घटनाओं की CCTV रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। सूचना पर थाने से दो पुलिसकर्मी मौके पर आए और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।
FIR न दर्ज होने का आरोप
पीड़ितों का आरोप है कि CCTV फुटेज, मोटरसाइकिल नंबर व अन्य साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद थाना खजनी में FIR दर्ज नहीं की गई। इसके विपरीत उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बिना कार्रवाई के थाने से भगा दिया गया।
पीड़ितों की मांग
पीड़ितों ने CO खजनी से मांग की है कि -
1. दोनों घटनाओं में संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कराई जाए
2. मोटरसाइकिल UP-50 DD 9485 के मालिक व संदिग्धों की पहचान कराई जाए
3. CCTV फुटेज व साक्ष्यों को सुरक्षित रखकर निष्पक्ष जांच हो
4. चोरी गए गैस सिलेंडर, 20,000 रुपये, लोहे की रिंग व सरिया की बरामदगी हो
5. FIR न दर्ज करने और धमकाने के मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई हो
शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त गोरखपुर, C O गीडा, SP दक्षिणी सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है। उपरोक्त के संबंध में सीओ खजनी के सीयूजी नंबर पर बात करने पर उन्होंने बताया तहरीर मिली है। एफ आई आर लिखने के लिए थाना प्रभारी खजनी को भेजा गया है ।