क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता-विजय प्रताप सिंह
अमिटरेखा/हारून अली/पटहेरवा
जनपद कुशीनगर के तमकुही राज ब्लॉक के अंतर्गत वार्ड 39 के भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को गांव भ्रमण पर मिल रहे आशीर्वाद और जन सहयोग से ये साबित करता है कि आने वाले पंचायत चुनाव में विजय प्रताप सिंह विजय पताका लहराएगा सर्व धर्म के लोगों में विजय प्रताप सिंह का एक अलग पहचान है रजवटिया ग्राम प्रधान रहते हुए पूरे ग्रामसभा में विकास का गंगा बहा कर जनपद कुशीनगर में प्रधान संघ के अध्यक्ष चुने गए और जनपद कुशीनगर का नाम रौशन किए । विजय प्रताप सिंह को हर गांव से मिल रहे जन समर्थन पर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मेरा एक ही मकसद है वार्ड 39 को जिला ही नहीं अपितु पूरे उत्तर प्रदेश का वार्ड विकाश के नाम से जाना जाय वार्ड 39 की जनता रास्ता देख रही है कि कौन है जो अपनी बातों और वादों पर खरा उतरता है अपने ग्राम सभा में कराए हुए विकास कार्य किसी से छुपा नहीं है इसलिए वार्ड 39 के सभी लोगों ने अबकी बार विजय प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है एक सवाल की अभी तक आरक्षण नहीं आया है तो विजय प्रताप सिंह ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया कि आरक्षण की बात अलग है हम पिछले 25 सालों से आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं मैं नेता भी बल्कि समाज सेवक हूं आरक्षण आएगा तो भी सेवा किया जाएगा नहीं आएगा तब भी सेवा जारी था जारी है जारी रहेगा उन्होंने आगे बताया कि पिछले बार जो वार्ड संख्या 41 था अब वही वार्ड संख्या 39 हो गया है महिला सीट था मेरी धर्मपत्नी निक्की सिंह चुनाव लड़ी थीं लगभग 3 हजार वोट आशीर्वाद के रूप में आप सभी ने दिया था दूसरी बार फिर से आप सभी के अदालत में हूं।एक बार मौका दीजिए। हम आपके सेवक के रूप में आपके बीच रहेंगे इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।