जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

Dec 14, 2025 - 18:01
 0
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर

 जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वार निर्वाचन कार्यलय स्थित ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
 निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सीलिंग, निगरानी प्रणाली, नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्नि सुरक्षा उपकरणों तथा त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जाँच की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम/वीवीपैट गोदाम में प्रतिदिन की निगरानी रजिस्टर का विधिवत संधारण सुनिश्चित किया जाए, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती समयानुसार रहे तथा किसी भी प्रकार की शंका या शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के भंडारण, सुरक्षा और निगरानी से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ पूर्णतः सुदृढ़ हैं। स्ट्रांग रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों से 24×7 निगरानी की जा रही है, जिसका लाइव फुटेज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए भी उपलब्ध रहता है।
निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया तथा सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और निर्वाचन संबंधी प्रत्येक कार्य में उच्चतम मानकों का पालन किया जा रहा है। निरीक्षण दौरान गोदाम की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकता अनुसार तत्काल  इन्वर्टर लगाये जाने हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी,बीएसपी आदि के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।