कोटवा मिश्र में आज शाम होगा होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम – व्यास ठाकुर
कोटवा मिश्र में आज शाम होगा होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम – व्यास ठाकुर
अमिट रेखा / बघौचघाट/ देवरिया
विकासखंड पथरदेवा के ग्राम सभा कोटवा मिश्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी व्यास ठाकुर द्वारा होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 02-03-2026, दिन सोमवार, समय शाम 6 बजे किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवरिया अजय कुमार शाही, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश उर्फ जीपु शाही, भाजपा नेता जुगुल तिवारी, संजय सिंह, कुंवर राय, अनिल प्रसाद, अरविंद तिवारी उर्फ पप्पू बाबा, विनोद कुशवाहा, सरोज मिश्र, पिंटू शाही, रविंद्र कुशवाहा, अनिरुद्ध मिश्र, राजमंगल प्रसाद (पूर्व प्रधान), शहाबुद्दीन (पूर्व प्रधान), आशुतोष दुबे, हरीनाथ कुशवाहा, नकुल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।
समाजसेवी व्यास ठाकुर ने बताया कि होली के पावन अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।