स्वर्गीय माता दयाल त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, शिव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन

Mar 1, 2026 - 12:56
 0
स्वर्गीय माता दयाल त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, शिव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन

स्वर्गीय माता दयाल त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, शिव मंदिर

में हुआ धार्मिक आयोजन

अमिट रेखा/ संत राज यादव /सहजनवा/ गोरखपुर

गोरखपुर  थाना खजनी के ग्राम सभा रुद्रपुर में स्वर्गीय माता दयाल त्रिपाठी की आठवीं पुण्यतिथि बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र राम दयाल त्रिपाठी और परिवार ने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं रामचरित मानस के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। परिवार ने अपने पूज्यनीय माता-पिता और पूर्वजों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य, बंधु-बांधव, शुभचिंतक और सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। राम दयाल त्रिपाठी के साथ उनके अनुज पवन कुमार त्रिपाठी, भाई नागेंद्र कुमार त्रिपाठी (एडवोकेट हाई कोर्ट)  अविनाश कुमार त्रिपाठी, (हाई कोर्ट एडवोकेट) सुधांशु कुमार त्रिपाठी (सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट)सहित अन्य परिजनों और मित्रों ने इस आयोजन में भाग लिया।इस पुण्यतिथि पर सामाजिक सेवा का भी विशेष ध्यान रखा गया। गरीबों और असहायों में कंबल वितरण किया गया, जिसे परिवार के सदस्यों ने अपने हाथों से किया। अविनाश त्रिपाठी (एडवोकेट), पुत्र रामदयाल त्रिपाठी और अन्य परिजनों ने भी जरूरतमंदों को गिफ्ट और सहायता प्रदान की।इस आयोजन ने न केवल धार्मिक और सामाजिक समर्पण को दर्शाया, बल्कि क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश भी दिया। स्वर्गीय माता दयाल त्रिपाठी की पुण्यतिथि हर वर्ष की भांति इस वर्ष  पर भी आयोजित यह कार्यक्रम उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।