ओबीसी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के नेतृत्व में मिशन जन कल्याण अभियान

Dec 8, 2025 - 21:32
 0
ओबीसी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के नेतृत्व में मिशन जन कल्याण अभियान

ओबीसी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के नेतृत्व में मिशन जन कल्याण अभियान

अमिट रेखा/राकेश कुमार तिवारी/गोरखपुर /चौरीचौरा

ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में मिशन जन कल्याण अभियान के अंतर्गत चौरी-चौरा विधानसभा के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर भीष्वा में विगत 10 वर्षों से टूटी हुई रोड को बनाने के लिए एक सप्ताह पहले प्रदर्शन कर मार्च निकाला गया था तथा जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन और मांग पत्र भी प्रेषित किया गया था.
आज विभाग के इंजीनियर द्वारा उपरोक्त सड़क का सर्वे किया गया है। काली शंकर यदुवंशी ने प्रदर्शन के दौरान कहा था कि यदि एक माह के भीतर जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों ने उक्त सड़क का निर्माण नहीं कराया तो लोकतंत्र और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज को बुलंद किया जाएगा।
काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि हमें अपने हक अधिकार के लिए आगे आकर आवाज बुलंद करना होगा तथा चौरी चौरा के चौमुखी विकास हेतु एकजुट के साथ काम करना होगा |