एन एच ए आई अधिकारियों के मनमाने से जनता त्रस्त घरों के अंदर धूल प्रदूषण युक्त हवा बढा रहा है संक्रामक रोग
सड़क के बीच में गड्ढा खोदकर के छोड़े जाने गिट्टी बिछा कर के छोड़े जाने तथा सड़क निर्माण कार्य बीच में बंद कर देने से बढी है दुश्वारियां
नित्य दिन इस रास्ते गुजरते हैं प्रशासनिक अधिकारी परंतु सबकी आंखें बंद जन समस्या पर किसी भी व्यक्ति का नहीं जा रहा है ध्यान, आमजन परेशान
जमींदारी विनाश अधिनियम लागू परंतु आज भी जमीदारों का वर्चस्व कायम
बेरोजगार युवकों की दुकान सड़क से हटाई गई परंतु अभी तक सड़क का निर्माण कर नहीं किया गया शुरू
अमिटरेखा/कृष्णा यादव/ तमकुहीराज /कुशीनगर
कुशीनगर जनपद में नगर पंचायत तमकुहीराज स्थित ओभर फ्लाई पास एन एच ए आई727बी सड़क निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों की मनमानी के कारण सड़क का कार्य अधूरा छोड़कर शुन्य पॉइंट पर सड़क के बीच में गड्ढा खोदकर तथा उसकी मिट्टी सड़क के बीच में इकट्ठा करके निर्माण कार्य को बंद कर देने के कारण जहां आवा गमन बाधित है वहीं आधी अधूरी सड़क बनाकर ओवरफ्लाई सड़क को जोड़ने वाली बिंदु पर गिट्टी बिछा करके सड़क निर्माण कार्य छोड़ देने की वजह से नित्य दिन गाड़ियों के आवागमन के कारण धूल प्रदूषण युक्त हवाएं चलने से अगल-बगल के घरों एवं दुकानों में धूल जमा हो रहा है जिससे संक्रमण फैल रही है जुखाम खांसी दमा की शिकायत आमजन का हो रहा है इससे किसी अधिकारी को कोई लेना देना नहीं है इसी रास्ते जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय अधिकारियों का नित्य दिन आना-जाना लगा हुआ है परंतु सबकी आंखें बंद हैं जन समस्या की अपेक्षा करते हुए सड़क निर्माण के अधिकारियों ने कार्य को बंद करके गैर जिम्मेदाराना मिसाल पेश किया है जिससे आम जन त्रस्त है।
आनंद खनन में बेरोजगार दुकानदारों की दुकान हटा दी गई परंतु निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ आज उन परिवारों के समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। तमकुही राज में आज भी जमींदारी प्रथा देखने को मिल रही है गरीबों की दुकानों को तोड़ दिया गया उनके मकानों को ढहवा दिया गया परंतु सामंती विचार के लोगों के पास जाने से प्रशासन भी संकोच कर रहा है सड़क निर्माण की अधिकारि कह रहे हैं कि यह बड़े लोग हैं इनके मर्जी से उनकी जो दुकाने सड़क में पड़ी है वह हटाई जाएगी जबकि अभिकरण के दौरान दुकानों का मुआवजा करोड़ों में भुगतान कर दिया गया है परंतु समय सीमा बितने के बाद उनकी दुकान नहीं हटाई गई और ना ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है जबकि अन्य लोगों को मुआवजा मिलने के 15 दिन बाद मकान खाली करने का दबाव बनाकर बुलडोजर चलाकर उनकी मकाने तोड़ दी गई है सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के पीछे अधिकारियों का मंशा उजागर नहीं हो रही है ।माननीय के इस क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य भी रुक गया है नाली निर्माण कार्य के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिससे जनता को दिक्कतें हो रही है तमकुही राज ओभर फ्लाई के पास उड़ती धूल पर कभी पानी तक नहीं गिराया जा रहा है आम जनता ने उत्तर प्रदेश सरकार से अभिलंब सड़क निर्माण पूर्ण करने नाली निर्माण के कार्यों को गति देने के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से मांग की है कि शासन प्रशासन की अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देकर इस कार्य को अभिलंब पूरा करने में सहयोग प्रदान करें जिससे आम जनता को इस दुश्वारियां से निजात मिल सके।