दुल्हन फरार, दूल्हा पहुंचा जेल
दुल्हन फरार, दूल्हा पहुंचा जेल
बारात लेकर आए बराती को भागना पड़ा बिहार
अमिट रेखा/पिपरा कनक/कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के तमकुही थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार सीमा से सटे बसडिला गुनाकर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है का.रुखसाना की शादी बिहार के सेमरा थावे निवासी स्व० मन्नान अंसारी के पुत्र जुनैद अंसारी के साथ 14/06 की शाम तय हुआ था नियत समय पर बारात आई जब तक कोई संभल पाता कि एकाएक पुलिस आई और दूल्हा-दुल्हन को तमकुही थाना उठा ले गई शादी से कुछ सप्ताह पूर्व बड़ी बेटी के प्रेमी संग फरार हो जाने के बाद परिवार की सामाजिक मर्यादा बचाने के प्रयास में उसके पिता द्वारा कथित तौर पर अपनी नाबालिग बेटी की शादी उसी दूल्हे से कराने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को मिल गई। किसी प्रकार बाराती को दुम दबाकर घर के लिए वापस जाना पड़ा।स्थानीय लोगों के मुताबिक दुल्हन एक सप्ताह पूर्व में अपने आशिक के साथ फरार बताई जाती।
सूत्रों से मिली जानकारी के लिए मुताबिक कुशीनगर जनपद के बसडिला गुनाकर निवासी मुस्तकीम अंसारी की बेटी का.रुखसाना की शादी बिहार के सेमरा थावे निवासी स्व० मन्नान अंसारी के पुत्र जुनैद अंसारी के साथ 14/06 की शाम तय हुआ था नियत समय पर बारात आई और बसडीला गुनाकर में बारातियों का कुछ स्वागत होता कि आपस में काना फूसी सुरु ही हुआ था कि शादी किसके साथ होगा दुल्हन के पिता द्वारा फरार दुल्हन की छोटी नाबालिग बहन 14 वर्षीय से शादी करने का निश्चय किया कि हमारी साख बची रहे! लेकिन होनी को कोई टाल नहीं सक्ता इसी बिच किसी शुभ चिन्तक द्वारा तमकुही थाने को दुरभाष से सुचना दिया गया कि नाबालिक लड़की कि शादी होने जा रही है बड़ी बेटी के विवाह की तिथि पहले से निर्धारित थी, लेकिन शादी से कुछ सप्ताह पहले उसके प्रेमी के साथ चले जाने से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद कथित रूप से छोटी बेटी के साथ विवाह करने की तैयारी शुरू की गई थी। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की शादी कराना कानूनन अपराध है और मामले का जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।