स्व0 मुलायम सिंह यादव कि पूण्य तिथि श्रध्दाँ पूर्वक मनायी गयी
स्व0 मुलायम सिंह यादव कि पूण्य तिथि श्रध्दाँ पूर्वक मनायी गयी
नेताजी किसानो,मजलुमो अल्पसंख्यको,के सच्चे हितैषी थे-डा0पी0के0राय
अमिटरेखा-कृष्णा यादव तमकुही राज कुशीनगर।
नेताजी मुलायम सिंह यादव किसानो,मजलुमो,अल्पसंख्यको,व्यापारियो,छात्रो,बेरोजगारो के सच्चे हितैषी थे जिन्होने सबके लिए कार्य किया तथा उनके प्रेरणा से अखिलेश यादव कि जब सरकार बनी तो उन्होने प्रदेश मे विकास कि गंगा बहाने का कार्य किया जिसे भाजपा अपना बताकर फीता काट रही है और जनता को सपने बेचने का कार्य कर रही है।
स्थानीय सेलीब्रेशन हाल मे स्व0मुलायम सिंह यादव के चौथी पूण्य तिथि पर आयोजित श्रध्दाँजलि सभा व कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा के पूर्व राज्य मंत्री डा0पी0के0राय ने कहा कि नेता जी जब रक्षा मंत्री थे तब उन्होने शहीदो को सम्मान के साथ उनका शव परिजनो तक ताबूत मे भेजने व राजकीय सम्मान के साथ अन्त्येष्टी करने का आदेश किया था।जबकि पहले शहीदो के घर सिर्फ टोपी और बेल्ट भेजा जाता था।सन 2003मे छात्राओ के लिए साईकिल,कन्या विघाधन,किसानो का कर्ज माफी,एक रूपया कि पर्ची पर दवाई,स्कूल खोलकर बच्चो कि पढाई,किसानो के लिए सिंचाई कि व्यवस्था तथा उनके फसलो का उचित किमत देने का कार्य किया।उसके बाद सपा के सरकार मे मुख्य मंत्री रहे अखिलेश यादव ने मरीजो के लिए एम्बुलेंस,सुरक्षा के लिए डायल 102,मेट्रो,एक्सप्रेस वे सङक सहित प्रदेश मे विकास मे विकास कि गंगा बहाया।सपा सरकार ने जो कार्य किया उसी को भाजपा सरकार अपना बताकर फीता काट रही है और जनता को सपना बेचने का कार्य कर रही है।उन्होने कार्यकर्ताओ का अहवान करते हुए कहा कि अगामी चुनाव मे हमे हर हाल मे अखिलेश यादव कि सरकार बनानी है।उन्होने कहा कि यह तभी सम्भव होगा जब हम आपसी व्देष त्याग कर बुथ स्तर पर लोगो को जोङने का कार्य करेगे।उन्होने कहा कि 2027मे सपा कि सरकार बनाना हि नेताजी कि सच्ची श्रध्दाँजलि होगी। कार्यक्रम कि अध्यक्षता शिक्षक अभिमन्यु प्र0गौङ व संचालन सपा नेता अवधेश राय ने किया।लोकतंत्र सेनानियो को डा0पी0के0राय ने शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया।
इस दौरान प्राचार्य विवेक पांडेय,प्रधान नगीना यादव,पूर्व प्रधान हिरासत यादव,सुरेंद्र यादव,रमेशचन्द्र यादव अरविंद सिंह पटेल,दिनानाथ सिंह,केनयुनियन चेयरमैन विरेन्द्र तिवारी,पूर्व प्रधान इस्लाम अंसारी,मुनीर आलम,राजेश यादव,ओमप्रकाश गुप्ता नेता छात्र संघ अध्यक्ष महेश यादव ने सम्बोधित एवं भारी संख्या मे उपस्थित लोगो ने स्व0मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।