परवरपार में 'गांव की समस्या, गांव में समाधान' चौपाल

Dec 8, 2025 - 20:50
 0
परवरपार में 'गांव की समस्या, गांव में समाधान' चौपाल

परवरपार में 'गांव की समस्या, गांव में समाधान' चौपाल

ग्रामीणों की शिकायतें सुनी गईं, अधिकारियों ने मौके पर समाधान का दिया आश्वासन

अमिट रेखा/ ओम प्रकाश यादव /रामकोला /कुशीनगर 

स्थानीय विकास खंड की ग्राम पंचायत परवरपार में 'गांव की समस्या, गांव में समाधान' चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और अधिकारियों ने मौके पर ही उनके समाधान का आश्वासन दिया। चौपाल में सड़क, पानी, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मनरेगा जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को ब्लॉक या तहसील के चक्कर लगाने से बचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ अधिकारी सीधे गाँव में आकर प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, बिजली-पानी कनेक्शन, शौचालय और मनरेगा जैसी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को सुनते हैं। इसका लक्ष्य समस्याओं का मौके पर या जल्द से जल्द समाधान कर ग्रामीण विकास को गति देना और भ्रष्टाचार को कम करना है।ग्राम चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी, विद्युत अवर अभियंता अजय सिंह, ग्राम प्रधान राजेश राव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम हर शुक्रवार को प्रत्येक ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है। यह पहल 'आपकी सरकार-आपके द्वार' के मंत्र पर आधारित है और इसका लक्ष्य ग्राम्य विकास को गति प्रदान करना है।इस अवसर पर सुधीर राव, जमींदार, मेंहदी हसन, शैलेन्द्र राव, सोनू पटेल, बम-भोले मुंशी, जालंधर मदेशिया,भान यादव आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही ।