स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से जागृत होती है देशभक्ति  की भावना

Dec 25, 2025 - 11:55
 0
स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से जागृत होती है देशभक्ति  की भावना

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से जागृत होती है देशभक्ति  की भावना

तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

अमिट रेखा/ संत राज यादव/गोरखपुर

पंडित जवाहरलाल इंटरमीडिएट कॉलेज जैतपुर, गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, तंबू निर्माण, मार्च-पास्ट एवं स्काउट-गाइड के नियमों की व्यवहारिक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण शिविर के मुख्य प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी एवं सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, जिससे उनमें राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि वाचस्पति शुक्ला, सहायक कमिश्नर स्काउट, खजनी तहसील एवं प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज रामपुर पांडे, रामपुर खजनी ने कहा कि स्काउट-गाइड के माध्यम से छात्र-छात्राओं में निःशुल्क देशप्रेम के साथ-साथ समाजसेवा का भाव जागृत होता है, जो उन्हें कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाता है।
विशिष्ट अतिथि हरे राम मिश्र, प्रधानाचार्य ग्रामोदय इंटर कॉलेज बढ़यापार ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों में चारित्रिक, नैतिक एवं मानवीय गुणों का विकास करता है, जो आगे चलकर उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम नवल यादव ने अतिथियों एवं प्रशिक्षण दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों को अनुशासित, आत्मनिर्भर और समाज के प्रति संवेदनशील बनाते हैं।
कार्यक्रम में शिक्षकगण अंजनी कुमार पांडे, निशिकांत पांडे, कृष्ण मोहन उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, अमर प्रताप सिंह, शिव शंकर यादव, सूरज कुमार सिंह, अनिल कुमार, वीरेंद्र यादव तथा अनुचर भूलई गोंड सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर शिविर का विधिवत समापन किया गया।