कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा
अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार
गोरखपुर। आल इण्डिया महापद्म नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन गोरखपुर मंडल, जिला एवं महानगर इकाई की संयुक्त बैठक 20 जनवरी 2026 को बशारतपुर के गंगा नगर स्थित मां लक्ष्मी गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 24 जनवरी 2026 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाने पर चर्चा हुई। बतौर मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष ऋषि नंद ने कहा कि भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी में सभी लोग लग जाएं। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष श्रवण नंद ने बताया कि भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर एक भव्य शोभायात्रा शास्त्री चौक के प्रेस क्लब के पास से निकाली जाएगी।संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष अमित नंद ने बताया कि शास्त्री चौक के प्रेस क्लब से निकलने वाली शोभायात्रा कचहरी चौक, टाउन हॉल, गोलघर, गणेश चौक, हरिओम नगर होते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचकर सभा के साथ समाप्त होगी। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल हों।
बैठक में आत्मा प्रसाद नंद, अशोक नंद, आर डी नंद, चिंतामणि, आशीष नंद, बैजनाथ नंद, प्रियम नंद, मोनू प्रधान, साधु शरन नंद, परमेश्वर नंद, विनय नंद, बचउ नंद, शिवनाथ नंद, रामानंद, श्रीभागवत नंद, रामकरन नंद, रामाश्रय नंद, नकछेद नंद आदि शामिल रहे।