सिधुवा मंदिर में नहीं गूंजने वाली थी डोल की गूंज, दरवाजे पर सजी राधा-कृष्ण की झांकी चौकी इंचार्ज के सूझबूझ से जारी रहा मेला का परंपरा

Nov 9, 2026 - 18:53
Nov 10, 2026 - 09:42
 0
सिधुवा मंदिर में नहीं गूंजने वाली थी डोल की गूंज, दरवाजे पर सजी राधा-कृष्ण की झांकी चौकी इंचार्ज के सूझबूझ से जारी रहा मेला का परंपरा

आस्था बरकरार, परंपरा में बदलाव! दरवाजे पर विराजे राधा-कृष्ण, श्रद्धालुओं ने टेका माथा ; चौकी इंचार्ज के सूझबूझ ने जारी रखा श्री कृष्णा ढोल मेला का परंपरा 

अमिट रेखा /पडरौना/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के सुखपुरा गांव स्थित मोहनपट्टी टोले में प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार सोमवार को आयोजित होने वाला प्रसिद्ध श्रीकृष्ण डोल मेला इस बार विवाद की स्थिति को लेकर अलग अंदाज में संपन्न  करने का विचार था ।  प्रबुद्ध जनों ने श्री कृष्णा ढोल पालकी विवाद के चलते मंदिर पर ना ले जाने की विचार विमर्श किया।

 लेकिन सिंधुवा चौकी इंचार्ज के सूझबूझ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती के बीच टोल मेला मंदिर तक पहुंचा। 

पुलिस के कड़े पहरे में निकली श्रीकृष्ण डोल की पालकी, सिधुआ मंदिर में हुआ डोल का मिलान

 

कोतवाली क्षेत्र के सुखपुरा गांव स्थित मोहनपट्टी टोले से सोमवार को पारंपरिक श्रीकृष्ण डोल मेले की पालकी धूमधाम से निकाली गई। राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी से सजी पालकी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिधुआ स्थान मंदिर परिसर तक पहुंची। इस दौरान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।

 

सुरक्षा व्यवस्था की कमान सिधुआ बाजार चौकी प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने संभाली। उनके नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस की निगरानी में डोल मेले का आयोजन संपन्न हुआ।

 

गौरतलब है कि सुखपुरा गांव के मोहनपट्टी टोले से प्रत्येक वर्ष भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पालकी सजाकर सिधुआ स्थान मंदिर पहुंचाई जाती है। यहां विभिन्न मोहल्लों से आने वाले डोल का आपस में मिलान होता है। इस पारंपरिक आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिलता है।

 

डोल मेले के आयोजन में समिति अध्यक्ष शैलेश चौहान के साथ पवन चौहान, रामदयाल चौहान, नवमी चौहान, परमानंद चौहान, राजू चौहान, आलोक चौहान, छोटे लाल चौहान, मुन्नी देवी, लोहाचंद चौहान, महेश चौहान, कुंदन चौहान, ब्याज चौहान, हरकेश चौहान, अजय कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, झगरू कुशवाहा, मारकंडेय चौहान, रूपा चौहान, हरिकेश चौहान, रवींद्र चौहान, प्रेमचंद्र चौहान, जितेंद्र कुशवाहा, नंदलाल चौहान और गुड्डू गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र