समय से टिकट (पर्ची) ना मिलने से किसान परेशान,मजबुरन गन्ना भेज रहे बिहार
समय से टिकट (पर्ची) ना मिलने से किसान परेशान,मजबुरन गन्ना भेज रहे बिहार
अमीट रेखा /अजीत मिश्र/सीसवा नाहर /कुशीनगर
जानकारी के मुताबिक सेवरही सुगर मिल के सिसवा नाहर से सटे गांवों के किसानों को नहीं मिल रही समय से टिकट (पर्ची) , जिससे मजबुर होकर किसान अपना गन्ना बिहार के गोपालगंज के सुगर मिल के युपी बिहार के बार्डर के रामपुर जीवधर के दानचक टोले पर बने सेंटर पर गिरा रहे हैं, बताते चलें की गेहूं की बुवाई के लिए किसान परेशान हैं,कोटे में टिकट होने पर भी समय से नहीं मिल रहा टिकट , गेहूं बोने के लिए मजबुर किसान अपने गाड़ियों से गन्ना लेकर पहुंच रहे बिहार ... गन्ना किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम किसान को नहीं मिल रहा टिकट, गन्ना माफियाओं को मिल रहा है टिकट, गन्ना माफियाओं के पास ना ही जमीन है और ना ही गन्ना , फिर भी धड़ल्ले से आ रही है उनकी टिकट,इन माफियाओं के वजह से आम किसानों को नहीं मिल पा रही है, टिकट , किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटे में टिकट की संख्या होते हुए भी समय से नहीं आता टिकट,जब सुगर मिल बंद होने के कगार पर होता है तब आती हैं टिकट,समय से टिकट ना मिल पाने के वजह से और गेहूं बोने के लिए मजबूरन अपना गन्ना बिहार के सेंटरों पर गिरा रहे हैं |