सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत कृषि यन्त्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान 

Jan 12, 2026 - 13:44
 0

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत कृषि यन्त्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान 

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

उप कृषि निदेशक ने सभी किसान बन्धुओं को अवगत कराया है कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू (सी.आर.एम.) एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों के आवेदन वर्ष 2025-26 हेतु बुकिंग दिनांक 08.01.2026 को दोपहर 11:00 बजे से प्रारम्भ है जो दिनांक 21.01.2026 को रात्रि 12:00 बजे तक की जायेगी। बुकिंग हेतु विभागीय दर्शन पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर किसान कार्नर के अन्तर्गत "यंत्र बुकिंग प्रारम्भ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 
फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषि यंत्रों के आवेदन हेतु बुकिंग प्रक्रिया के सम्बंध में उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा खुद के मोबाइल अथवा अपने परिवार के ब्लड रिलेशन सदस्य (माता, पिता, भाई, बहन, पुत्र,
पुत्री,एवं पुत्र बधू) से ही टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। समस्त प्रकार के फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषि यन्त्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत एवं कस्टम हायरिंग सेंटर पर अधिकतम 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत कृषि यन्त्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थीका चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा |
योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों हेतु पंजीकृत कृषक एवं कस्टम हायरिंग सेंटर हेतु ग्रामीण उद्दमी आवेदन कर सकते है। 
आवेदन के समय ही कृषक को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। लक्ष्य अवशेष न रहने पर एवं ई-लॉटरी में चयनित न होने वाले सम्बन्धित कृषकों को जमानत धनराशि वापसकर दी जायेगी। ₹10001 (दस हजार एक) से ₹100000 (एक लाख) तक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि ₹2500 होगी। ₹100000 (एक लाख) से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि ₹5000 होगी।
नोट- कृषक द्वारा क्रय किया गया यंत्र यूपी यंत्र ट्रैकिंग वेबसाइट पर अपलोड होना अनिवार्य है।