शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

Jan 25, 2026 - 08:07
 0
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

थाना बघौचघाट क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवती की लिखित तहरीर पर उसी ग्राम के एक बालिग युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया है कि आरोपी युवक विगत कई वर्षों से विवाह का प्रलोभन देकर उसके साथ अनैतिक शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा।तहरीर के अनुसार जब पीड़िता ने आरोपी से विवाह करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा तथा अंततः पीड़िता से समस्त संपर्क समाप्त कर दिया। स्वयं को ठगा हुआ महसूस करने पर पीड़िता द्वारा थाना बघौचघाट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा विधिक कार्यवाही प्रगति पर है।