थाना भटनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना भटनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अमिट रेखा/देवरिया
पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भटनी पुलिस को सफलता मिली है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 के अंतर्गत वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी परसौनी थाना भटनी जनपद देवरिया तथा विकाश कुमार पुत्र पवन प्रसाद निवासी पुरनाछापर थाना भटनी जनपद देवरिया शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों को बीती रात मुखबिर की सूचना पर चांदपार अंडरपास भरथुआ मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी भटनी मृत्युंजय राय, कांस्टेबल बृजेंद्र सिंह यादव एवं कांस्टेबल विकाश मौर्या मौजूद रहे।