विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक कल देवरिया में

Dec 8, 2025 - 21:50
 0

विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक कल देवरिया में

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति 05 दिसंबर 2025 को देवरिया पहुंचेगी। समिति का नेतृत्व सभापति  किरण पाल कश्यप करेंगे।
         समिति द्वारा कल 06 दिसंबर 2025 को जनपद देवरिया एवं कुशीनगर के अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार देवरिया में प्रातः 11:00 बजे महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक करेगी। इस दौरान विधानमंडल के माननीय सदस्यों द्वारा प्रेषित पत्रों पर विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की प्रगति, योजनाओं की स्थिति तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
          बैठक के दौरान समिति संबंधित विभागों द्वारा प्रस्तुत कार्यों का मूल्यांकन करेगी तथा आगे की कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करेगी।