राधा सिंह का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन क्षेत्र में खुशी की लहर 

Sep 22, 2026 - 17:44
 0
राधा सिंह का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन  क्षेत्र में खुशी की लहर 

राधा सिंह का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन क्षेत्र में खुशी की लहर 

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर 

हरपुर बुदहट/सहजनवा, गोरखपुर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय अनंतपुर, सहजनवा की कक्षा-9 की छात्रा एवं ग्राम सिधौली निवासी राधा सिंह का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
राधा सिंह सोमवार को बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, व्यायाम शिक्षक महेश प्रताप सिंह, राम आशीष यादव सहित समस्त शिक्षकों ने राधा सिंह को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि राधा की यह सफलता अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक है।
वहीं भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयता वादी) के प्रदेश महासचिव संतराज यादव ने भी राधा सिंह को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का राज्य स्तर तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे अन्य बालिकाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
राधा के चयन परिजनों और ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।