कड़ाके की ठंड में नाले में गिरी गाय, सलेमपुर पुलिस ने बचाई जान
अमिट रेखा/कालिका तिवारी/सलेमपुर/ देवरिया
सलेमपुर नगर में कड़ाके की ठंड के बीच सलेमपुर कोतवाली के समीप नाले में एक गाय गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ठंड और गहरे नाले में फंसी गाय की हालत देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सलेमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने चौकीदारों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया गया।गाय के बाहर निकलते ही मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। ठंड के कारण कमजोर हो चुकी गाय को प्राथमिक देखभाल के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बेजुबान की जान बच सकी।