जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Dec 23, 2025 - 12:42
 0
जरूरतमंदों को बांटे कंबल

जरूरतमंदों को बांटे कंबल

अमिट/ रेखा/ संत राज यादव

सहजनवां/गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा, घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। इस पहल से बुजुर्गों और गरीब परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
चौकी प्रभारी ने अपने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ठंड से जूझ रहे। जरूरतमंदों को कंबल बांटे। कंबल मिलते ही लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया और कहा कि ऐसी संवेदनशीलता समाज में भरोसा और अपना अपनापन बढ़ाती है।चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है। ठंड के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे खाकी का मानवी चेहरा बताया। क्षेत्र में इस कदम से सकारात्मक संदेश गया है कि पुलिस सिर्फ शक्ति ही नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और सेवा भाव का भी प्रतीक है।