दसवीं राजा खगेद्र प्रताप शाही मेमोरियल ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
रामलीला मैदान तमकुही राज के फुटबॉल ग्राउंड का आयोजक मंडल द्वारा किया गया निरीक्षण एवं तैयारी
पटना सिवान मुजफ्फरपुर वाराणसी हॉस्टल सहित यूपी बिहार की महिला टीमें प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग
अमिटरेखा/कृष्णा यादव /तमकुही राज /कुशीनगर
स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित 10वीं राजा खगेंद्र प्रताप शाही मेमोरियल ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता राज हाईवे ट्रांसपोर्ट क्लब एवं व्यापार मंडल तमकुही राज की सौजन्य से 22 जनवरी 2026 से आरंभ होगी। आयोजक मंडल ने सोमवार को रामलीला मैदान ग्राउंड का निरीक्षण कर खेल की तैयारी में जुट गए हैं। आयोजक मंडल की तरफ से बताया गया है कि महिला फुटबॉल खेल में पटना रांची सिवान मुजफ्फरपुर सहित वाराणसी गोरखपुर महिला हॉस्टल की टीमें भाग ले रही हैं। इस वर्ष का खेल अन्य वर्षो से भिन्न होगा
प्रतियोगिता का फाइनल मैच 25 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। तमकुही स्टेट के उत्तराधिकारी कुंवर रोहित प्रताप शाही द्वारा खिलाड़ियों के रहने खाने आदि की व्यवस्था कराई गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मद्धेशिया अवनीश सिंह पटेल अनिल सिंह पटेल सहित राज हाईवे ट्रांसपोर्ट क्लब के सभी सदस्य तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में लगे हुए हैं।