घर का इकलौता चिराग बुझा: सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
घर का इकलौता चिराग बुझा: सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
अमिट रेखा/ कालिका तिवारी/सलेमपुर/ देवरिया
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुमवलिया में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।जानकारी के अनुसार ग्राम दुमवलिया निवासी अनुराग तिवारी (35 वर्ष) पुत्र अजय तिवारी अपने साले को बरठा चौराहे पर छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय उसरहा चौराहे के पास मोड़ पर उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला और ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अनुराग तिवारी अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। तीन वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और एक वर्ष की मासूम पुत्री है। अनुराग पुणे में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और कुछ दिन पहले ही घर आए थे।