भटकी महिला को वन स्टॉप सेन्टर में सुरक्षित आवास उपलब्ध कराकर परिजनों को सौंपा गया
अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि कल दिनांक 19.01.2026 को थाना चौराखास क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज के पास एक 45 वर्षीय महिला को क्षेत्रीय उपनिरीक्षक श्री सुरेन्द्र यादव द्वारा महिला आरक्षी की सहायता से सुरक्षित रूप से बरामद किया गया महिला को तत्काल रात्रि लगभग 12:00 बजे वन स्टॉप सेन्टर में आवासित कराया गया, जहाँ उसके लिए भोजन एवं गर्म कपड़ों की समुचित व्यवस्था की गई।
काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि वह अपने मामा के यहाँ सपहाँ, थाना कसया, जनपद कुशीनगर जा रही थी, इसी दौरान वह रास्ता भटक गई। महिला द्वारा अपना स्थायी पता ग्राम परसिया, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया बताया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी कुशीनगर के निर्देशन में तथा संबंधित पुलिस विभाग के सहयोग से उक्त महिला को पूर्ण सुरक्षा के साथ उसके परिजनों तक पहुँचाया गया।
यह कार्यवाही महिला सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता एवं तत्परता को दर्शाती है।