न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन
न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
न्याय पंचायत पथरदेवा, ब्लॉक पथरदेवा में शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय पथरदेवा स्थित बीआरसी सभागार में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित अभिभावकों के समक्ष विद्यालय में छात्रों के नामांकन के सापेक्ष ठहराव, नियमित उपस्थिति एवं गृह शिक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में सरकार द्वारा छात्रों को दी जा रही विभिन्न शैक्षिक सुविधाओं की जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी पथरदेवा पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में शिक्षा से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं है। वहीं नरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन को सुव्यवस्थित ढंग से जीने की कला सिखाती है।रमेश तिवारी एवं रविन्द्र यादव ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। कार्यक्रम में सुनील तिवारी, प्रेमचंद मद्देशिया, धीरज उपाध्याय, सुनील गुप्ता, पुष्पा यादव, गायत्री सिंह, धनंजय प्रसाद सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में शफीक अहमद खां ने धन्यवाद ज्ञापित किया।