ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Feb 2, 2026 - 21:55
 0
ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

अमिट रेखा/ नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर

पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित पटहेरिया चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर सड़क पार करते समय व्यक्ति की ट्रेलर की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार की दोपहर बलुआ शमशेर शाही निवासी श्रीकिशुन (55) अपनी पत्नी चांती देवी के साथ पटहेरिया चौराहे पर गया था। कि हाइवे पार करते समय उसकी पत्नी आगे सड़क पार कर गई लेकिन श्री किशुन सड़क पार करते समय गोरखपुर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया।ट्रेलर में ही फंस करीब दस मीटर तक घिसटता रहा जिससे उसके आधे शरीर के ऊपर का हिस्सा क्षत विक्षत हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।वहीं घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर को पुलिस ने पीछा कर कब्जे में ले लिया।