गोरखपुर मेयर के हाथों हुआ केआईपीएम वार्षिकोत्सव “उद्गम-2026” का समापन
गोरखपुर मेयर के हाथों हुआ केआईपीएम वार्षिकोत्सव
“उद्गम-2026” का समापन
अमिट रेखा/ संत राज यादव/ सहजनवा/ गोरखपुर
गीडा, गोरखपुर | 28 फरवरी 2026
केआईपीएम टेक्निकल कैम्पस के 17वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव “उद्गम-2026” एवं पुरातन छात्र सम्मेलन कॉलेज प्रांगण में जोरदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन। अंतिम दिन के कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ मंगलेश श्रीवास्तव मेयर, गोरखपुर तथा विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ विजय वर्मा, इसरो साइंटिस्ट, शैलेश शरण शुक्ला, निदेशक दूरदर्शन, प्रवीन श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ किया।
अंतिम दिन के कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आर डी सिंह, सचिव रीता सिंह, प्रबंधक सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह, सीईओ-केआईएफ शिवांश विक्रम एवं निदेशक-फार्मेसी डॉ जय नारायण मिश्रा सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कुल-गीत से हुआ, उपस्थित सभी अतिथियों ने कुल गीत की सराहना करते हुए बच्चों का उत्सव वर्धन किया। मुख्य अतिथि के सम्मान में निदेशक-फार्मेसी डॉ जय नारायण मिश्रा द्वारा अभिनंदन पत्र वाचन के उपरांत संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के संचिता ,अनुष्का, सपना, स्नेहा, जयश्री, पूजा, साधना ने अपने सुर के जादू से शमा बांध दिया तो वही अंकित, आकर्ष, अंशी, सोनी, आलोक, अमृता, श्रेया, तनु ने अपने नृत्य से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाट्य मंच में रवि, शुभम, नमन, रुद्र प्रताप, सत्यम, राधेश्याम, तनु, श्रेया एवं संजना द्वारा भगवान नरसिंह पर किए गए नाट्य मंच को उपस्थित सभी दर्शकों ने सराहना की तो वही अश्वनी, विनीत, तन्वी, सृष्टि एवं ग्रुप ने नाट्य मंच में ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाया जिसमें उपस्थित सभी दर्शकों के भारत माता की जय उदघोष से देश भक्ति की भावना से पूरा पंडाल देशभक्ति में लीन हो गया।
इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि केआईपीएम अपने निर्धारित दिशा पर निरंतर अग्रेषित हो रहा है यही एक अच्छे कॉलेज की पहचान है इसके लिए मैं यहां के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाइयां देता हु।
स्थापना दिवस “उद्गम-2026”के अंतर्गत मैनेजमेंट विभाग के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही दूरदर्शन गोरखपुर द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम कौन बनेगा पूर्वांचल का अल्टीमेट जीनियस में 10000 से अधिक प्रतिभागियों में चयनित केआईपीएम के दो छात्राओं को निदेशक, दूरदर्शन प्रोग्राम एवं इंजीनियरिंग एवं मेयर, गोरखपुर द्वारा सम्मानित किया गया।
पुरातन छात्र सम्मेलन के अंतिम दिन 1296 एलुमनाई ने सहभागिता की। वर्तमान छात्रों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आर डी सिंह ने कहा कि आज मुझे गर्व होता है की कॉलेज के बच्चे इंजीनियर, मैनेजर एवं फार्मासिस्ट बनकर देश विदेश में कालेज सहित पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन कर रहे है साथ हीमुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।
वही संस्था की प्रबंधक सुनीता सिंह पुरातन छात्र सम्मेलन में आए हुए सभी पुरातन छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहां की आप कहीं भी रह कर नौकरी करें लेकिन आप अपने गरिमा के साथ मन लगाकर काम कीजिए जिससे आपका नाम, आपके माता-पिता का नाम और इस संस्था का नाम रोशन हो।
सचिव रीता सिंह ने संस्था की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि केआईपीएम संस्थान ने पिछले कई वर्षों में बहुत प्रगति की है। यहां के छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और शिक्षकों ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया है। यह संस्थान की मजबूत टीम वर्क और समर्पण का परिणाम है।।
वही संस्था के सचिव विनोद कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा मैं आभार प्रकट करता हूँ कि आप अपने व्यस्ततम समय में से इस कार्यक्रम लिए समय निकालकर हम लोगो को अनुग्रहित किये।
कार्यक्रम के अंत में सीईओ-केआईएफ शिवांश विक्रम ने उपस्थित अतिथियों, एलुमनाई एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में निदेशक-ह्यूमन रिसोर्स डॉ एसपी सिंह, निदेशक-फार्मेसी डॉ जय नारायण मिश्रा, निदेशक-एमबीए डॉ दीपक श्रीवास्तव, निदेशक-इंजीनियरिंग डॉ जाहिद रियाज खान, प्रशासनिक अधिकारी वीपी सिंह सहित कॉलेज के अन्य डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारीगढ़ उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव “उद्गम-2026” नवाचार, सांस्कृतिक विविधता और पुरातन-नवीन समन्वय का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।