लक्ष्मीपुर मिश्र में गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी, दर्जनों लोग घायल

Oct 24, 2026 - 23:19
Oct 24, 2026 - 23:31
 0
लक्ष्मीपुर मिश्र में गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी, दर्जनों  लोग घायल

लक्ष्मीपुर मिश्र में गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी, दर्जनों

लोग घायल

घर में रखा सामान जलकर राख,गैस के तेज दबाव से दो मंजिला

मकान की छत व खिड़कियां क्षतिग्रस्त

अमिट रेखा/रंजय द्विवेदी/जौरा बाज़ार

विकास खंड फाजिलनगर के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर मिश्र में गैस सिलेंडर फटने से घर में रखा सामान जलकर राख, गैस के तेज दबाव से दो मंजिला मकान की छत व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई एवं अचानक भीषण आग लग गई। तेज धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है।

    प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम को करीब 7 बजे ग्राम सभा लक्ष्मीपुर मिश्र के नंद प्रसाद गौंड पुत्र स्वर्गीय शिवराज गौंड के दोमंजिली मकान में औरतें खाना बना रही थी कि खाना बनाते समय एकाएक आग सिलिन्डर में पकड़ लिया अगल-बगल के लोगो को बुलाते ही बिकराल रूप ले लिया और गैस सिलेंडर फटने से घर-घर रखा सामान जलकर राख हो गया, गैस के तेज दबाव के कारण दो मंजिला मकान की छत का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया तथा खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।घटना के समय परिवार में दर्जनों बच्चे एवं परिवार के सदस्य मौजूद थे सभी लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए,भागते समय कई बच्चे झुलस गए जिनकी स्थिति सामान्य है!

घटना की सूचना मिलते ही चौरा प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रजापति मौके पर दल बल के साथ पहुंचें और आग बुझाने में लोगों का बढ़ चढ़ कर सहयोग कियें। ग्राम सभा के ग्राम प्रधान तेज प्रताप कुशवाहा सहित अन्य कई लोग आग बुझाते समय झुलस गए,स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों की सही संख्या और नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। स्थानीय लोगो में भय एवं डर का माहौल बना हुवा है ।