करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Mar 1, 2026 - 08:20
 0
करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

अमिट रेखा/ संत राज यादव /सहजनवा/ गोरखपुर

गोरखपुर थाना सहजनवा  क्षेत्र के ग्राम अचियापार में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। राजेंद्र की पत्नी आरती देवी अपने 6 वर्षीय बेटे अनुराग निषाद के साथ कमरे में सो रही थीं, जब अचानक बिजली का नंगा तार टूटकर अनुराग के हाथ पर गिर गया। बच्चे की चीख सुनकर आरती ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सहजनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।