गठित टीम द्वारा जांच की हुई कोरमपूर्ति,नहीं पहुंचे अन्य जिम्मेदार
जोकवा खुर्द गांव में जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दिया था जांच का आदेश
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/जोकवा बाजार/ कुशीनगर
फाजिलनगर विकास खंड के जोकवा खुर्द में डी एम के आदेश पर गठित टीम द्वारा गांव के विकास कार्यों में हुई बड़े स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत पर मंगलवार को स्थलीय सत्यापन किया गया । मौके पर पंचायत सचिव तथा अन्य विकास खंड के जिम्मेदारों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया । जांच टीम भी आधे घंटे के अंदर जांच की कोरमपूर्ति कर चलती बनी ।
मंगलवार को पूर्व निर्धारित समय पर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ के बीच गांव के पंचायत भवन पर पहुंचे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोड तथा लोक निर्माण विभाग के जे ई राजीव त्रिपाठी ने शिकायत कर्ता सुजीत यादव तथा प्रधान हरिलाल यादव की मौजूदगी में सभी बिंदुओं पर जांच शुरू की । ग्रामीणों द्वारा गांव में अमृत सरोवर ,हैंडपंप रीबोर,पंचायत भवन मरम्मत ,नाली कार्य , सी सी सड़क ,लाइट आदि पर बड़े स्तर पर धांधली की शिकायत करने पर जांच टीम आधे घंटे के भीतर ही चलती बनी । पूर्व ए डी ओ पंचायत सूर्यनाथ पांडे ,छेदी प्रसाद , परमहंस तिवारी, केशव पांडे ,संदीप राय,राजू पांडे ,विक्की ,सुनील पांडे ,राजेश यादव , सुरेश तिवारी , राहुल तिवारी ,रामप्रसाद , रमाशंकर पांडे,आयुष ,रामाशीष यादव , डी एम द्विवेदी, राकेश तिवारी,प्रकाश तिवारी , आदि ने कहा कि जांच की महज औपचारिकता पूरी की गई । जांच टीम द्वारा ग्रामीणों के सवालों का जबाव भी नहीं दिया गया ।
शिकायत कर्ता सुजीत यादव ने कहा कि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ डी एम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा ।
जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि गांव पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया गया ,अभिलेखों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को शीघ्र भेजी जाएगी । इस अवसर पर अवनींद्र नाथ तिवारी , ओम यादव,टुनटुन पाठक ,गया प्रसाद ,तपिलाल ,विक्की यादव,राजेश यादव ,घनश्याम पांडे ,दीपक यादव ,राहुल यादव ,छोटेलाल पांडे ,मोनू ,द्वारिका यादव ,मनीष आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।