अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दंपती का चालान

Dec 25, 2025 - 09:13
 0
अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दंपती का चालान

अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दंपती का चालान

अमिट रेखा / बघौचघाट / देवरिया

बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस मीडिया सेल की सतत निगरानी के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई।पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी पति-पत्नी सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के उद्देश्य से लगातार आपत्तिजनक व अश्लील वीडियो बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपलोड कर रहे थे। इस तरह की गतिविधियों से समाज में गलत संदेश फैल रहा था और सामाजिक मर्यादाओं को गंभीर ठेस पहुंच रही थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है।इस संबंध में बघौचघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।