कौड़ीराम की लाडली अंकिता राज यादव ने रचा इतिहास
कौड़ीराम की लाडली अंकिता राज यादव ने रचा इतिहास
CSIR-NET में ऑल इंडिया 3rd रैंक
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा
गोरखपुर/कौड़ीराम गोरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र के होनहार छात्र अंकिता राज यादव ने CSIR-NET रसायन विज्ञान परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। अंकित की इस ऐतिहासिक सफलता से जनपद सहित पूरे पूर्वांचल का मान बढ़ा है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उनके माता-पिता, गुरुजन और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मेधावी छात्र अंकिता ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।
अंकिता की सफलता पर भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के प्रदेश महासचिव संत राज यादव ने बधाई देते हुए कहा कि कौड़ीराम के लाल ने अपनी प्रतिभा से क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अंकिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों और युवाओं ने भी अंकिता को हार्दिक बधाई दी। सभी ने कहा कि अंकिता की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।