ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का तमकुही राज में भव्यआयोजन
32वीं राजा इंद्रजीत प्रताप बहादुर शाही मेमोरियल तत्वाधान मेंण 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में यूपी बिहार बंगाल असम नेपाल मध्य प्रदेश मद्रास की टीम करेंगे प्रतिभाग
प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज फुटबॉल प्रांगण में खेलों का होगा भव्य प्रदर्शन सामाजिक, राजनैतिक, शिक्षा क्षेत्र में ख्याति बटोरने वाले जनप्रतिनिधि होंगे मुख्य अतिथि
ऑल इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमें समय से पहले कारराले अपना रजिस्ट्रेशन तथा कमेटी से अनुमति पत्र प्राप्त कर ले
अमिटरेखा/कृष्णा यादव/ तमकुही राज /कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के तमकुही राज तहसील क्षेत्र अंतर्गत फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष के भाति इस वर्ष भी स्वर्गीय राजा इंद्रजीत प्रताप बहादुर शाही के यादगार में 32वीं ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच आयोजित किया गया है जिसमें भारतवर्ष सहित नेपाल देश की टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक वर्ष खेल मैदान में नाइजीरिया के फुटबॉल खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिलता है। इस वर्ष कोलकाता असम नेपाल मद्रास राजस्थान गोरखपुर लखनऊ दिल्ली तथा जिले लेवल की फुटबॉल टीमें आमंत्रित की गई है जिन टीमों को आमंत्रण पत्र नहीं मिला है वह टीम भी यहां की कमेटी से संपर्क स्थापित करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं तथा अच्छे खेल का प्रदर्शन करने का उनको भी मौका मिलेगा।
32 वीं राजा इंद्रजीत प्रताप बहादुर शाही ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रत्येक वर्ष का आयोजन यहां के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा किया जाता रहा है इस वर्ष विद्यार्थी देवी महाविद्यालय के प्रबंधन बबलू राय एवं अन्य संभ्रांत लोगों के सहयोग से आयोजन में सहयोग देकर सकुशल संपन्न कराने में लगे हुए हैं। खेल का प्रदर्शन रजिस्टर्ड निर्णायक मंडल दल के द्वारा किया जाता है खेलों में अपार भीड़ उमड़ती है पब्लिक को कंट्रोल करने के लिए कभी-कभी पुलिस बल को भी बुलाना पड़ता है तमकुही राज से एक किलोमीटर उत्तर दिशा में तमकुही रोड मार्ग पर स्थित फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज स्थापित है इस संबंध में प्रतियोगिता के वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी महासचिव भीम प्रसाद गुप्ता तमकुही राजा एवं प्रतियोगिता के अध्यक्ष महेश्वर प्रताप शाही सचिव हिम्मत प्रसाद सिंह प्रबंधक बबलू राय तथा ट्रांसपोर्ट क्लब के खिलाड़ियों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की तैयारी बैठक में निर्णय लिया गया है कि ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा जिसमें खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रहने खाने आदि का प्रबंध सुनिश्चित किया गया है खेल मैदान में उमड़ती भीड़ को देखते हुए इसकी सूचना जिले के सभी विभाग के अधिकारियों को दी जा रही है।