आध्यात्मिक सत्संग का हुआ आयोजन

Dec 12, 2025 - 11:39
 0
आध्यात्मिक सत्संग का हुआ आयोजन

आध्यात्मिक सत्संग का हुआ आयोजन

अमिट रेखा/संत राज यादव

गोरखपुर । गीडा में जयगुरूदेव संस्था द्वारा परमहंस पांडेय की 15वीं पुण्यतिथि पर आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के हरैया गांव में किया गया।
सत्संग में जयगुरूदेव धर्म प्रचारक मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने बताया कि यह मानव शरीर अनमोल है, इस शरीर रूपी रथ को हांकने वाली अजीब शक्ति आत्मा, जिस स्थान पर बैठी है वह दिव्य चक्षु से ही दिखाई देगी इसके लिए आप सभी को इस भौतिकवादी संसार का मोह माया त्याग कर सत्पुरुषों के शरण में जाना होगा। तभी इस काया की ईश्वर से साक्षात्कार होगा।
सत्संग में आगे उपदेशक ने कहा कि ज्ञान का भंडार तो सत्पुरुषों के चरणों में ही निहित रहता है। इस भौतिकवादी युग में मानव अपनी कामनाओं और भोग विलास की धुंध में लीन है। जो आने वाले समय के लिए बड़ा घातक साबित होता जा रहा है। कोरोना महामारी इसी भोग विलास जीवन का परिणाम है। हम मशीनों के वश में होकर एक कठपुतली के समान रह गए है। मानव शरीर को सत्कर्म में लगाकर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। जैसा खाए अन्न वैसा होए मन वाली कहावत की चरितार्थ करने के लिए राष्ट्रीय उपदेशक द्वारा शाकाहार अपनाने और मद्यपान से दूर करने की नसीहत उपस्थित सभी भक्तजनों को दी गई। इससे पूर्व जयगुरुदेव और परमहंस पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण करके सत्संग का शुभारम्भ किया गया। सत्संग के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। सत्संग के अंत में सत्संग के आयोजक रामसंजीवन पांडेय द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान देवेंद्रनाथ पांडेय, शैलेंद्रनाथ पांडेय, सुरेश चंद श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू, सतीशचंद्र, रामनगीना दूबे, इंद्रजीत पांडेय, मधुबन निषाद, सुरेंद्र शुक्ला, उमाशंकर सिंह, राधेश्याम निषाद,  सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।