गीडा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का बोलबाला,  पुलिस पर मिलीभगत का आरोप 

Apr 28, 2026 - 09:03
 0
गीडा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का बोलबाला,   पुलिस पर मिलीभगत का आरोप 

गीडा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का बोलबाला, 

पुलिस पर मिलीभगत का आरोप*  

नगवा, जैतपुर, कुरमौल समेत आधा दर्जन गांवों में जेसीबी से हो रही खुदाई, ग्रामीणों में आक्रोश  

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर 

गीडा, गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन से अधिक गांवों में अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार जोरों पर है। स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों से मिल रही खबरों के अनुसार, नगवा, जैतपुर, माही, कुरमौल और देईपार समेत दर्जनों गांवों की जमीन को जेसीबी लगाकर अवैध रूप से खोदा जा रहा है।    
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि खनन माफियाओं ने उपजाऊ खेतों को गहरे गड्ढों में तब्दील कर दिया है। दिन-रात डंपरों के जरिए मिट्टी निकालकर दूसरे जिलों में सप्लाई की जा रही है। लगातार खनन से गांवों की सड़कें टूट रही हैं और जलस्तर पर भी असर पड़ने की आशंका है।  ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह अवैध धंधा हल्का दारोगा और सिपाहियों की कथित मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।    
अवैध खनन से नाराज ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खनन नहीं रुका तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उक्त गांवों के संदर्भ में खनन अधिकारी अमित सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा हम जांच की प्रक्रिया तेज किए हुए हैं इस समय  रात्रि में इसी क्षेत्र में दविश बना हुआ है पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।