23 नवंबर को सेलिब्रेशन लॉन में मनेगी धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती
सपा नेता मधुर श्याम राय घर-घर पहुंचकर बांट रहे आमंत्रण पत्र, कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी
अमिटरेखा_ कृष्णा यादव
तमकुहीराज, कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर 23 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र 331 तमकुहीराज के बनहरा मोड़ स्थित सेलिब्रेशन लॉन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा नेता मधुर श्याम राय ने पूरी ताकत झोंक दी है। वह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों को आमंत्रण पत्र देकर समारोह में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
आयोजन के दौरान धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा, जनसेवा और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए उनके बताए समाजवादी रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
कार्यक्रम को यादगार और सफल बनाने के लिए मधुर श्याम राय लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर वह लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर रहे हैं। आयोजकों को समारोह में बड़ी संख्या में समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों, समर्थकों और गणमान्य नागरिकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर सेलिब्रेशन लॉन में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
मुलायम सिंह यादव की जयंती का यह आयोजन उनके विचारों, संघर्षों और समाजवादी विरासत को याद करने के साथ ही क्षेत्र में समाजवादी एकजुटता का संदेश देने का माध्यम बनेगा।