सूअर पालने को लेकर ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन

Jan 8, 2026 - 20:12
 0
सूअर पालने को लेकर ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन

सूअर पालने को लेकर ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन

अमिटरेखा/हारून अली/पटहेरवा कुशीनगर

तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर महुअवा देवरिया गांव के ग्रामीणों ने सूअर पालन से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा को एक लिखित ज्ञापन सौंप कर त्वरित कार्यवाही की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बासफोड बिरादरी के कुछ लोग खुले में सूअर छोड़ दे रहे हैं।इससे गांव की फसलें, घर और सार्वजनिक रास्ते क्षतिग्रस्त हो रहे है।सूअर खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर रहे हैं जिससे गांव की साफ सफाई और स्वछता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने ने खुले में सूअर छोड़ने का विरोध किया तो संबंधित लोगों ने गाली गलौज और मारपीट की।वे लोग एससी /एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दे रहे हैं। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों के अनुसार सुअर पालने के संबंधित लोगों को गांव के बाहर पट्टे की जमीन भी आवंटित की गई है इसके बावजूद वे लोग गांव के बीच में ही सूअरों के साथ रह रहे हैं और उन्हें खुले में छोड़ दे रहे हैं जिससे आए दिन विवाद उत्पन्न हो रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनी और तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष पटहेरवा को निर्देश दिया कि अगले थाना दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाया जाय। इसके साथ ही ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया है,ताकि सभी की मौजूदगी में मामले का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गांव में कानून व्यवस्था बिगड़ने व किसी को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य हैं कि दोनों पक्षों की बातो को सुनकर स्थाई व शांतिपूर्ण समाधान निकलना है जिससे गांव में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे।