शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां युद्धस्तर पर

Dec 8, 2025 - 20:52
 0
शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां युद्धस्तर पर

शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां युद्धस्तर पर 

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/कुशीनगर

स्थानीय कस्बे के पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आगामी 20 दिसंबर से 27दिसंबर तक आयोजित होने वाले 19वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी यह प्रतियोगिता क्षेत्र में क्रिकेट का सबसे बड़ा आयोजन मानी जाती है, जिसका इंतजार न सिर्फ खिलाड़ी बल्कि स्थानीय खेलप्रेमी भी बेसब्री से करते हैं।
  बेहतर क्रिकेट के लिए पिच सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में पिच का बनाने का कार्य एकाना स्टेडियम के पिच क्यूरेटर अनिल सिंह के देखरेख में उनके सहयोगी गुडडू चौहान द्वारा पिछले एक माह से किया जा रहा है जो अन्तिम चरण में है। इसके लिए उन्नाव जिले से विशेष प्रकार की सख्त और टिकाऊ मिट्टी मंगाई गई है, जो बेहतर उछाल और सटीक गेंदबाजी लाइन-लेंथ के लिए जानी जाती है। आयोजन समिति के अनुसार इस मिट्टी का उपयोग रणजी स्तर की पिचों में भी किया जाता है जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल का अनुभव मिल सके। इस प्रतियोगिता मे विभिन्न प्रदेशों की टीमों में रणजी और एपीएल खेल रहे खिलाड़ी शामिल रहते है। तकनीकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए थर्ड अंपायर सिस्टम की व्यवस्था होता है जिससे खेल और अधिक निष्पक्ष कराने में सहयोग मिलता है। मैचों का निर्णायक बीसीसीआई पैनल अंपायर करते है।आयोजन समिति के संरक्षक शहीद के बड़े भाई रिटायर्ड आरटीओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा की शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता न सिर्फ खेल का मंच है, बल्कि युवाओं को प्रेरणा देने वाला एक बड़ा आयोजन भी है।