विशालकाय अजगर खलिहान के झाड़ियों में छिपा,खतरे की आशंका
विशालकाय अजगर खलिहान के झाड़ियों में छिपा,खतरे की आशंका
अमिट रेखा/हारून अली/पटहेरवा कुशीनगर
पटहेरवा तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित मदरसा के पास झाड़ियों में एक विशालकाय अजगर सांप के देखे जाने के बाद उसके झाड़ियों में छिप जाने के बाद आसपास के लोग भयभीत है।अंदेशा है कि यह किसी छोटे बच्चे या बकरी के बच्चे पर वार कर दबोच न ले क्योंकि यहां गांव भर के बच्चे खेलते है।
बताते चलें सोमवार के सुबह करीब दस बजे धूप निकलने पर खलिहान के पास स्थित झाड़ियों में से एक विशालकाय अजगर सांप निकल कर मदरसे के पास धूप का आनंद ले रहा था।इसी बीच एक छोटा बच्चा उसे देखकर चिल्लाने लगा।आसपास के कुछ लोग और औरतें वहां आई तो वह शोर सुनकर पास के झाड़ियों में फिर घुस गया।इस दरम्यान एक महिला द्वारा उसका वीडियो बना लिया गया।बताया जाता है कि आसपास के लोग उसी झाड़ियों में अपने बकरियों व पशुओं के लिये चारा काटते है।जिससे आशंका है कि किसी बकरी या बच्चे को यह अपना शिकार न बना ले। एक दिन पहले खलिहान के जमीन पर उपजे झाड़ियों को प्रधान प्रतिनिधि इजहार अहमद ने साफ कराया है |