राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत परिवहन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jan 29, 2026 - 17:34
 0
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत परिवहन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत परिवहन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी, 2026 के अंतर्गत परिवहन कार्यालय, कुशीनगर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ कुशीनगर मो. अजीम तथा यात्री/मालकर अधिकारी बलवंत सिंह द्वारा आमजनमानस को सड़क सुरक्षा एवं राहवीर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन आवर” (पहला एक घंटा) के भीतर निकटतम चिकित्सालय पहुंचाकर उसका जीवन बचाने में सहयोग करता है, तो उसे राहवीर योजना के अंतर्गत ₹25,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में मानवता के नाते आगे बढ़कर सहायता करें तथा अपने नैतिक कर्तव्य का निर्वहन करें।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों जैसे हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, यातायात नियमों का सम्मान तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि विषयों पर भी जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
कार्यक्रम में उपस्थित आमजनमानस ने सक्रिय रूप से सहभागिता की तथा राहवीर योजना एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित आमजनमानस की उपस्थिति रही।