बसपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर  प्रतिमा  का किया माल्यार्पण 

Jan 2, 2026 - 20:37
 0
बसपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर  प्रतिमा  का किया माल्यार्पण 

बसपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर  प्रतिमा  का किया माल्यार्पण 

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर।  बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर/बस्ती मंडल  सुधीर कुमार भारती वह पूर्व जिला अध्यक्ष  ऋषि कपूर के नेतृत्व में गोरखपुर अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लिया 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प|
         बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी सुधीर कुमार भारती पर पूर्व जिला अध्यक्ष  ऋषि कपूर के नेतृत्व में साइकिल कार्यकर्ता पदाधिकारी और बहुजन समाज पार्टी के समर्थक जनपद गोरखपुर में स्थित बाबा साहब  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
 इस अवसर पर सुधीर कुमार भारती  ने कहा कि  नव वर्ष की शुरुआत पर हम बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर यह संकल्प लेने आए हैं कि बहुजन समाज पार्टी जो कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विचारों पर चलने का काम करती है और हमारे बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन  मायावती  बाबा साहब के साथ–साथ बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों पर चलते हुए देश के दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक और गरीब स्वर्ण समाज को उनका अधिकार दिलाने के लिए अनवरत संघर्ष करती रहती हैं जो कि पिछली सरकारों में देखा गया है इसलिए आज नव वर्ष पर हम संकल्प लेने आए हैं की 2026 से हमने भी अपने कमर को कस लिया है और पूरी ताकत के साथ एक-एक कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी के संगठन को मजबूत करते हुए बहन जी की पिछले चार वर्षो के मुख्यमंत्रीत्व काल के कार्यों का लोगों से वर्णन करते हुए 2027 में अपनी इकलौती अंबेडकरवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश का पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे|
            इस अवसर पर मुख्य रूप से  ऋषि कपूर,  वीरेंद्र पांडे श्रीराम बाबू,  हरिलाल गौतम,इंजी मयंक आजाद, इंजीनियर अजय कुमार, डॉ अजीत कुमार, शशि पाल, राजकुमार आनंद, अनिल प्रताप बौद्ध ईश कुमार, ओम नारायण पांडे विनोद कुमार निषाद, शंभू भारती,  राम बाबू, अमित कुमार, एडवोकेट प्रवीण कुमार सहित दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।