पीडबलूडी की टीम और राजस्व विभाग ने मौके का निरीक्षण किया
अमिटरेखा/हारून अली/पटहेरवा/कुशीनगर
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के रजवटिया बहुद्देशीय हब के निर्माण के लिए लखनऊ से आई आवास विकाश, लोकनिर्माण और पीडबलूडी की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने राजस्व विभाग को जल्द से जल्द बाउंड्री वाल करने के निर्देश दिए हैं। भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार इस परियोजना को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस मल्टीमॉडल अत्याधुनिक बहुवदेशीय हबका निर्माण संभव है इसमें परिवहन, पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार को एक ही परिसर में विकसित कर क्षेत्र का नई पहचान दिलाना है |इस अवसर पर मनोज कुमार , तुलसी गुप्ता विजेंद्र सिंह, सरफराज खान, अरविन और अन्य लोग मौजूद थे।