निरीक्षण के साथ  स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

Dec 17, 2025 - 11:34
 0
निरीक्षण के साथ  स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

निरीक्षण के साथ  स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

विषम परिस्थितियों में वतन के न्यौछावर होता है स्काउट गाइड राम जन्म सिंह

गोरखपुर। कोआपरेटिव इंटर कालेज पिपराइच में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर  का समापन हुआ। इस दौरान बच्चों ने स्काउट गाइड के नियम व सिद्धांत,   विषम परिस्थितियों में  सफलता पाने हेतु तम्बू लगाने , खान पान , सुरक्षा आदि के गुण सीखा । तथा सशक्त होकर देश सेवा ,युद्ध काल में आपातकाल सेवा देनें ,तथा अनुशासित जीवन जीने की कला भी सीखा ।
       समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप इंटर कालेज गोरखपुर के पूर्व प्रधानाचार्य व स्काउट गाइड कमिश्नर राम जन्म सिंह ने कहा कि स्काउट एवं गाइड रैली या शिविर में शिविर छात्र छात्राओं के शारीरिक मानसिक, बौद्धिक , तथा समसामयिक परिस्थितियों से जूझने का वौद्धिक होता है । जो युवाओं के जीवन में बेहद उपयोगी सिद्ध होता है ।
   नवागत प्रधानाचार्य डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने स्काउट गाइड के सभी सोपानों की विस्तृत जानकारी दी । कहा यह प्रशिक्षण कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करता है ।
 उपाचार्य उमेश चन्द्र वर्मा ने कहा कि आगत का स्वागत करते हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र आदि देकर स्वागत किया।
 इस अवसर पर जनपदीय स्काउट कोषाध्यक्ष सुभाष शाही , उपाचार्य उमेश चन्द्र वर्मा, शिक्षक तेज प्रताप सिंह, ईशरत सिद्दीकी, पीटीआई महेंद्र कुमार, प्रवक्ता प्रदीप पाण्डेय, सत्यप्रकाश सिंह,नीलम व श्वेता, आदि मौजूद थे।
फोटो |