धूमधाम से मना द पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स का सिल्वर जुबली समारोह
धूमधाम से मना द पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स का सिल्वर जुबली समारोह
अमिट रेखा/राकेश कुमार तिवारी/गोरखपुर
शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान- द पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स में, विद्यालय स्थापना के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर, शुक्रवार को सिल्वर जुबली समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। ‘मैडली ऑफ आर्टिस्ट एक्ट्रावेगेन्जा‘ शीर्षक से सम्पन्न इस कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी के मन को मोहित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समारोह की मुख्य अतिथि गो0वि0वि0 की विदुषी कुलपति प्रो0 पूनम टण्डन ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना के साथ आरम्भ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य एंब्रोजिया, मैकवेथ नाट्य प्रस्तुति, अज्ञानता से अनुशासन तक, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण, शिक्षाप्रद और विभिन्न प्रांतों की संस्कृति से जुड़े मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रोफेसर टण्डन ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं से अनुशासन, नैतिकता और सेवाभाव अपनाने की अपील की। कुलपति के प्रेेरणादायक शब्दो से माहौल खुशनुमा व गुणजायमान हो गया। प्रबन्धक आर0पी0 शाही ने संस्थान के 25 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियां, चुनौतियों, टीमवर्क और भविष्य की यात्रा पर अपना विज़न विस्तार से प्रस्तुत किया। शाही ने कहा कि -‘‘हम इस गौरवशाली 25वीं वर्षगाँठ के अवसर पर एकत्रित हुए हैं, जो हम सभी की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है। शाही ने कहा कि- यह जानकर बड़ी खुशी होती है कि अपने इस संस्थान से निकले छात्र आज देश -विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों- रक्षा, स्वास्थ्य, सिविल सेवा, इन्डस्ट्रीज, डीआरडीओ में उच्च पदों पर नियुक्त होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय की मेन्टोर डॉ0 कीर्ति शाही, सहायक निदेशक श्री ईशान राणा, काउंसलर महिमा राणा, सह मेन्टोर देविना कीर्ति उपस्थित रहीं। इस समारोह में शहर के तमाम गणमान्य नागरिक व नामचीन हस्तियों में - डा0 आर0के0सी0 मिश्र, डा0 ओमकार राय, डा0 विनय राय, डा0 वाई. सिंह, डा0 ए के चौधरी, डा0 आनन्द बंका, डा0 एम के गुप्ता, प्रिंसिपल आर्मी डॉ0 विशाल त्रिपाठी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। प्रिंसिपल उषा बरतरिया ने अपने आभार ज्ञापन में छात्र प्रस्तुतियों तथा स्कूल की शैक्षिक प्रगति के लिए स्टाफ, विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।