देशविरोधी नारे से इनकार करने पर हिंदू  की पिटाई

Dec 24, 2025 - 21:58
 0
देशविरोधी नारे से इनकार करने पर हिंदू  की पिटाई

देशविरोधी नारे से इनकार करने पर हिंदू  की पिटाई

अमिट रेखा/संजय कुमार

गोरखपुर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ते अत्याचारों के बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुछ समुदाय विशेष के युवकों ने एक हिंदू युवक से जबरन "मुसलमान जिंदाबाद" और "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" जैसे नारे लगवाने की कोशिश की। जब युवक ने इनकार कर दिया, तो उसकी पिटाई कर दी गई।सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवक हर्षित गोंड पुत्र महेश गोंड हैं। घटना की जानकारी देते हुए महेश गोंड ने बताया कि कल शाहिद सिद्दीकी पुत्र मुख्तार सिद्दीकी एवं उसके अन्य साथियों ने यह मारपीट की। इसकी जानकारी जब विश्व हिन्दू महासंघ गोरखपुर के पदाधिकारियों को हुई तो क्षेत्रीय महामंत्री श्याम बाबू शर्मा के नेतृत्व में गोरखपुर के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार को लेकर थाना रामगढ़ ताल पहुंचकर तहरीर दी गई।थाना अध्यक्ष की अनुपस्थिति में मौजूद सब-इंस्पेक्टर सुनील शर्मा को तहरीर सौंपी गई और उचित कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शाहिद सिद्दीकी पुत्र मुख्तार सिद्दीकी के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गया। उसके परिवार वालों से आरोपी को हाजिर करने को कहा गया है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की खबरें चर्चा में हैं। स्थानीय लोग इसे साम्प्रदायिक तनाव से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई का इंतजार है।