दूसरे गांव के लोगो का यूनिट अपने ग्राम सभा मे चढवाने का कोटेदार पर प्रधान ने लगाया आरोप,एसडीएम को दी शिकायत पत्र

Jan 30, 2026 - 19:37
 0

दूसरे गांव के लोगो का यूनिट अपने ग्राम सभा मे चढवाने का कोटेदार पर प्रधान ने लगाया आरोप,एसडीएम को दी शिकायत पत्र

अमिट रेखा/नितांत सिंह/ पटहेरवा/कुशीनगर

विकास खंण्ड तमकुही के ग्राम सभा परसौनी खुर्द के प्रधान ने कोटेदार पर बगल के दूसरे गांव के लोगों का राशन कार्ड का यूनिट अपने ग्राम पंचायत मे जोड़ने का आरोप लगाते हुए एसडीएम तमकुही को पत्रंक देकर जांचकरा कर कार्यवाही की मांग किया है।
   उक्त गांव के प्रधान मजीदन नेशा ने एसडीएम को दिये शिकायत पत्र मे लिखा है कि ग्राम पंचायत परसौनी खुर्द के कोटेदार द्वारा बगल के ग्राम पंचायत बिहार बुजुर्ग के अंत्योदय व पात्रगृहस्थी राशन कार्ड को अपने ग्राम पंचायत मे यूनिट जोडवा दिया है जिससे मेरे ग्राम पंचायत के पात्र लोगो का राशन कार्ड मे नही जुट पा रहा है जिससे कई सरकारी योजनाओ की लाभ से बंचित हो रहे है। प्रधान इसकी जांच करा कर कार्यवाही की मांग किया है।