छितौनी में एनएफडीपी पोर्टल पंजीकरण हेतु वृहद मत्स्य किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन

Jan 30, 2026 - 20:00
 0

छितौनी में एनएफडीपी पोर्टल पंजीकरण हेतु वृहद मत्स्य किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत एनएफडीपी (NFDP) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दिनांक 31 जनवरी 2026 को नगर पंचायत छितौनी, विकास खंड खड्डा के सभागार में एक वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में जनपद के समस्त मछुआ समुदाय से जुड़े व्यक्ति जैसे मछुआरे, नाविक, मछली पालन करने वाले, मछली विक्रेता, मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी, मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के सदस्य आदि अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर दिनांक 31.01.2026 को नगर पंचायत छितौनी, विकास खंड खड्डा सभागार में उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं।
मत्स्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय से अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें । मोबाइल नंबर: 9837263734, 9369154254