उदित नारायण इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम

Jan 30, 2026 - 19:46
 0
उदित नारायण इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम

उदित नारायण इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम

445 छात्र-छात्राओं ने लिया सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को उदित नारायण इंटर कॉलेज, पड़रौना में एनसीसी, स्काउट-गाइड, आपदा मित्र एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाना, ओवरस्पीडिंग से बचना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना तथा कोहरे में फॉग लाइट का उपयोग करने जैसे नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (एक घंटे) के भीतर चिकित्सालय पहुंचाने वाले व्यक्ति को राहवीर योजना के अंतर्गत 25,000 रुपये का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रवि राय, एआरटीओ कुशीनगर मो. अजीम, उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद्र कुमार सिंह, एनसीसी प्रभारी राजीव यादव, स्काउट-गाइड प्रभारी नीरज बांका सहित शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अभियान में कुल 445 एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।