गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकशित
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकशित
दावे एवं आपत्तिया 16 दिसम्बर तक ,अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को
अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार अर्हता तिथि 01.11.2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश के खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के De-Novo पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 02 दिसम्बर, 2025 को नियत मंतदेय स्थलों पर करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 12 के अन्तर्गत दिनांक 02.12. 2025 से 16.12.2025 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जायेगी, निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 06.01.2026 को किया जायेगा। आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली सम्बन्धित मतदेय स्थलों स्थलों पर एवं तहसील कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, कुशीनगर में निरीक्षण के लिये निःशुल्क उपलब्ध है।