किसान की उन्नति से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण

Dec 28, 2025 - 21:17
 0
किसान की उन्नति से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण

किसान की उन्नति से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण

अमिट रेखा /जिला प्रभारी/ महराजगंज 

महराजगंज जनपद के विकासखंड बृजमनगंज  पर   किसान प्रशिक्षण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के किसान, महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा किसानों को उन्नत खेती के बारे में बताया गया। उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों, जैविक खेती, और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल ने कहा कि किसान की उन्नति से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे उन्नत खेती के तरीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं और देश के विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर राकेश जायसवाल ने किसानों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने किसानों की उन्नति के लिए काम करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, श्रीकांत शुक्ला,सुधीर श्रीवास्तव,ईफको रोहित सिंह तोमर, सभासद झीनक विश्वकर्मा, सभासद जितेंद्र कुमार,अनिल मणि त्रिपाठी, सिद्धेश्वर चौरसिया सहित ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।